
UP Police ने एक महिला एक्ट्रेस के रेप करने के जुर्म मे यूपी और हरयाणवी देहाती फिल्मो मे काम करने वाले मशहूर एक्टर उत्तर कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. उत्तर कुमार को गाजियाबाद police ने उनके अमरोहा के फार्म हाउस से गिरफ्तार किया है. पीड़िता ने उत्तर कुमार पर योंन शोषण करने का संगीन आरोप लगाया है. पीड़िता ने साल 2020 मे उत्तर कुमार के साथ मशहूर एल्बम ‘राजी बोल जा’ मे किया है. पीड़िता का आरोप है धाकड़ छोरा उर्फ़ उत्तर कुमार ने फिल्मो मे काम दिलाने के बहाने से उनका शारीरिक शोषण किया तथा उसे धमकी भी दी.
क्या है मामला:
पीड़िता ने इसी साल 2025 जून मे उत्तर कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी की.लेकिन पुलिस ने शिकायत दर्ज करने से मना कर दिया. पुलिस के शिकायत दर्ज नहीं करने के बाद, पीड़िता ने 2 जुलाई को एक video के माध्यम से अपनी जान को खतरा होने की जानकारी दी. साथ ही video मे उत्तर कुमार पर पीड़िता का 03 साल तक योन शोषण करने का संगीन आरोप भी लगाया. Video वायरल होने के बाद आख़िरकार पुलिस को FIR दर्ज करनी पड़ी. लेकिन FIR बस कागजो तक ही सिमित रह गयी, पुलिस ने उत्तर कुमार पर किसी भी प्रकार की करवाई नहीं की. जिससे हताश पीड़िता ने लखनऊ मे मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्महत्या का प्रयास कीया. आवास पर मौजूद पुलिस ने पीड़िता को आत्महत्या करने से बचा लिया. इसके बाद पुलिस हरकत मे आई और अत्तारी कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया.
गाजियाबाद पुलिस किया मुकदमा दर्ज:
वायरल video के बाद गाजियाबाद पुलिस ने SC/ST Act के तहत मुकदमा दर्ज किया था. पुलिस के अनुसार केस दर्ज होने के बाद से ही आरोपी उत्तर कुमार फरार हों गया था. ये मामला शालीमार गार्डन थाने मे दर्ज है. पुलिस के मुताबिक पीड़िता की उम्र 25 साल है. पीड़िता हरयाणवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्टर है. 2023 मे सक्सेस पार्टी के बाद उतर कुमार ने पीड़िता का रेप किया और अगर उसने किसी को बताया तो उसे जान से मरने की धमकी दी. इसके बाद भी कई बार पीड़िता को ब्लैकमेल कर उसका रेप किया और पीड़िता को जाती सूचक अपशब्द कहे गए. पीड़िता ने बताया की उत्तर कुमार से पहली बार 2020 मे मुलाक़ात ‘राजी बोल जा’ एल्बम से हुई. उसके बाद उत्तर कुमार ने उसका भरोसा जीता और फिल्मो मे काम दिलाने का झांसा देकर उसका रेप किया.
कौन है उत्तर कुमार :
उत्तर कुमार हरयाणवी और यूपी मे देहाती फिल्मो के एक्टर है. उन्हें धाकड़ छोरा,मन्नू के नाम से भी जाना जाता है. उनका एक हरयाणवी गाना ‘राजी बोल जा’ बहुत मशहूर गाना है. इसके अलावा उन्होंने बहुत से हरयाणवी और यूपी की मिट्टी से जुडी फिल्मो मे काम किया है. जब से उनपर ये आरोप लगा है तब से ही वे फरार ही गए थे. लेकिन गाजियाबाद पुलिस ने उन्हें अल्मोरा के फार्म हाउस से हिरासत मे ले लिए.
UP पुलिस की ढीलाई क्यों :
इस घटना के बाद आम जान मे इस बात को लेकर आक्रोश है की आखिर पुलिस ने ढीलाई क्यों बरती. जब पीड़िता ने जून 2025 मे शिकायत दर्ज की तो आखिर पुलिस ने कोई भी करवाई क्यों नहीं की. ये ढीलाई इस बात की ओर संकेत करती है की पुलिस भारत मे फैले सिस्टम के आगे मजबूर है. जो करवाई पुलिस ने पीड़िता के मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्महत्या करने के बाद की अगर वो ही करवाई 2 जून 2025 को FIR दर्ज करने के बाद करती तो पुलिस पर ऐसे सवाल नहीं उठते. ये ही सब कारण की आम जाम का पुलिस से भरोसा उठता जा रहा है.