Success Story: जीवन में आई मुश्किलों के आगे नहीं मानी हार, कठिनाइयों से लड़कर गरीब परिवार की बेटी बनी लेफ्टिनेंट, जाने सृष्टि की कहानी

Spread the love

Success Story: कई ऐसे बच्चे हैं जो मुश्किलों के आगे हार मान लेते हैं वहीं कुछ ऐसे बच्चे भी हैं जो मुश्किलों से लड़ते हुए आगे बढ़ते हैं। हर साल देश में लाखों बच्चे एनडीए परीक्षा देते हैं लेकिन इसमें से कुछ बच्चे ही सेलेक्ट हो पाते हैं। कई बच्चे तो सिलेबस देखकर घबरा जाते हैं और मुश्किलों से लड़ नहीं पाते हैं लेकिन कुछ ऐसे बच्चे हैं जो मुश्किलों से लड़ते हुए कठिन परीक्षा को भी पास कर देते हैं।

भारतीय सेना में लार जिले के बाद रामनगर गांव की सृष्टि सिंह का सिलेक्शन हुआ है। सृष्टि कठिनाइयों से लड़ते हुए लेफ्टिनेंट के पोस्ट के लिए सिलेक्ट हुई है। सृष्टि जब गांव पहुंची तो ढोल नगाड़ों के साथ उनका स्वागत हुआ। उन्होंने पहले बीटेक किया और बाद में CDS की परीक्षा पास की।

इसके बाद उन्हें प्रशिक्षण प्राप्त हुआ और 6 सितंबर को वह पासिंग आउट परेड में शामिल हुई। इंडियन आर्मी में उन्हें लेफ्टिनेंट का पद मिला है। उनकी पहली पोस्टिंग अमृतसर के आर्टिलरी में हुई है। पूरे गांव में खुशी देखने को मिल रही है और लोग उनके पूरे धमाकेदार स्वागत कर रहे हैं।

Leave a Comment