Relationship Tips: कहीं प्यार के नाम पर पार्टनर धोखा तो नहीं दे रहा? जानिए किन परिस्थितियों में अपने प्यार को कह देना चाहिए अलविदा, हो जाना चाहिए हमेशा के लिए दूर1

Spread the love
Relationship Tips
Relationship Tips

Relationship Tips: कई बार ऐसा होता है हम किसी व्यक्ति को हद से ज्यादा प्यार करते हैं लेकिन वह व्यक्ति हमारी कदर नहीं करता और अपने परिवार दोस्त और बाकी लोगों के लिए हर बार हमारा अपमान करता है। कुछ ऐसी परिस्थितियों हैं जिसमें लड़कियों को अपने पार्टनर का साथ छोड़ तो स्वाभिमान को चुनना चाहिए। तो आईए जानते हैं कब छोड़ देना चाहिए अपने पार्टनर का साथ…

इन परिस्थितियों में छोड़ देना चाहिए पार्टनर का साथ (Relationship Tips)

आपके अपमान पर चुप रहे आपका पार्टनर

चाहे आपका रिश्ता 10 साल पुराना है क्यों ना हो लेकिन हर बार आपका अपमान पर अगर आपका पार्टनर चुप रहता है तो आपको उससे दूरी बना लेनी चाहिए। क्योंकि इसका मतलब साफ है कि आपका पार्टनर आपकी इज्जत नहीं करता बल्कि वह आपसे ज्यादा अपने बाकी लोगों को महत्व देता है।

हर बात के लिए आपको दोषी ठहराए (Relationship Tips)

कई बार ऐसा होता है हम अपने पार्टनर के लिए लाख अच्छा करें लेकिन पार्टनर हर बार अपने साथ हुई गलतियों के लिए हमें ही दोषी ठहरता है। हर बात पर हमारा अपमान करता है। तो ऐसे में हमें समझ जाना चाहिए कि उसे हमारी जरूरत नहीं है और हमें उससे हमेशा के लिए दूर हो जाना चाहिए।

परिवार वाले करें अपमान (Relationship Tips)

आपका लाख प्यार के बाद भी आपका पार्टनर और उसका परिवार बात-बात पर आपका अपमान करता है तो आपको उससे हमेशा के लिए दूर हो जाना चाहिए क्योंकि ऐसे रिश्ते हमेशा के लिए नहीं चल पाते।

बुरे वक्त में छोड़ दे आपका साथ (Relationship Tips)

कई बार ऐसा होता है हमारा पार्टनर बुरे वक्त में हमारा साथ छोड़कर अपने किसी दोस्त या खास लोगों के साथ सुकून भरी जिंदगी जीता है ऐसी कंडीशन में हमें उसका साथ छोड़ देना चाहिए।

आपको समझे सेकंड ऑप्शन

Relationship Tips
Relationship Tips

कई बार ऐसा होता है हम लाख कोशिश करें फिर भी अपने पार्टनर के लिए खास नहीं बन पाए वह हमेशा अपना सेकंड ऑप्शन समझता है।हमारे लाख प्रयास के बाद भी वह हमारी इज्जत नहीं कर पाता और हमेशा हमारी बेइज्जती करता रहता है। ऐसे में हमें समझ जाना चाहिए कि उसके पास प्यार करने वाले बहुत लोग हैं और उससे दूरी बना लेनी चाहिए।

Note: प्यार का मतलब सम्मान होता है और जिस रिश्ते में बार-बार अपमान हो उस रिश्ते से हमेशा के लिए दूर हो जाना चाहिए। किसी को अधिकार नहीं है वह आपका अपमान करें लेकिन अगर आपका पार्टनर उसका परिवार या दोस्त आपका हर कदम पर अपमान करते हैं तो आपको उसे रिश्ते से दूर हो जाना चाहिए। आपका एक कदम आपको पूरी जिंदगी सम्मान के साथ जीने का रास्ता दिखाएगा। क्योंकि ऐसे रिश्ते में रहने से आप कभी खुश नहीं रह पाएंगे। जीवनसाथी का मतलब हर सुख दुख में साथ देना होता है लेकिन अगर आपका पार्टनर आपकी बेइज्जती पर चुप रहता है तो वह प्यार नहीं बल्कि सिर्फ एक समझौता है और समझौते के साथ जीवन नहीं जिया जा सकता। अगर आपका पार्टनर अपने दोस्त या परिवार के द्वारा आपका अपमान सहता है तो इसका साफ मतलब है कि आप उसके लिए जरूरी नहीं है। ऐसे रिश्ते में रहना आपको हमेशा तकलीफ देगा और आपके बुरे वक्त में आप खुद को अकेला पाएंगे।

आपका लाख कोशिश के बाद भी अगर आपका पार्टनर आपका साथ नहीं दे पता है, आपके सच्चे प्यार के बाद भी वह सिर्फ अपने लोगों को अहमियत देता है और आपको कुछ नहीं समझता तो ऐसे रिश्ते से दूर होना ही बेहतर है। सच्चा प्यार कभी भी आपकी आंखों में आंसू नहीं देख सकता।

ये एक निजी विचार है ❤️

Also Read:Tanot Mata Mandir: भारत के इस मंदिर में BSF के जवान करते हैं पूजा पाठ, यहां पाकिस्तानी जनरल भी सर झुकाने के लिए हो गए थे मजबूर1

1 thought on “Relationship Tips: कहीं प्यार के नाम पर पार्टनर धोखा तो नहीं दे रहा? जानिए किन परिस्थितियों में अपने प्यार को कह देना चाहिए अलविदा, हो जाना चाहिए हमेशा के लिए दूर1”

Leave a Comment