दिल्ली सहित 08 स्टेशनो का नाम हुए परिवर्तित, जानिए अब किस नाम से जाने जाएंगे ये Railway Stations

Spread the love
Railway stations new name
Railway stations new name

Railway stations new name : इंडियन रेलवे के द्वारा अपने स्टेशनो का नाम इतिहास,स्थानीय संस्कृति या किसी खास व्यक्ति के नाम पर बदलता रहता है. ऐसा करके railway उनके प्रति सम्मान जाहिर करता है.ऐसा ही कुछ हाल ही मे भी हुआ है. Indian railway ने अपने 08 स्टेशनो का नाम बदल दिया है. जिसकी पुष्टि railway की आधिकारिक वेबसाइट पर की जा चुकी है. यात्रियों के लिए ये नाम जानना बहुत महत्वपूर्ण है ताकि उन्हें टिकट बुकिंग करने मे कोई दिक्कत ना हों.

किसी Railway स्टेशन का नाम बदलना स्थानीय सरकार की वहा के इतिहास और संस्कृति के प्रति सम्मान को दर्शाता है. ये नाम परिवर्तन केंद्र या राज्य सरकार के आग्रह पर railway मंत्रालय द्वारा किये जाते है. पहले भी कई स्टेशनो का नाम बदला जा चूका है. इस बार फिर से 08 स्टेशनो का नाम बदल दिया गया है

तो आइये जानते ये स्टेशन कौन कौन से है (Railway stations new name)

पुराना रेलवे स्टेशन नाम /नया रेलवे स्टेशन नाम
1.कसिमपुर हाल्ट (Kasimpur Halt) /जायस सिटी (Jais City)
2 .जायस (Jais) /गुरु गोरखनाथ धाम (Guru Gorakhnath Dham)
3 .मिसरौली (Misrauli) /माँ कालिकन धाम (Maa Kalikan Dham)
4. बानी (Bani) /स्वामी परमहंस (Swami Paramhans)
5. निहालगढ़ (Nihalgarh) /महाराजा बिजली पासी (Maharaja Bijli Pasi)
6 .फुरसतगंज (Fursatganj)/ तपेश्वरनाथ धाम (Tapeshwarnath Dham)
7 .अहमदनगर (Ahmednagar)/ अहिल्यानगर (Ahilyanagar)
8. पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन (Old Delhi)/ महाराजा अग्रसेन रेलवे स्टेशन (Maharaja Agrasen Railway Station)

ये सभी परिवर्तन 2025 के तहत किये गए है. टिकट बुकिंग करने के लिए नए नामो से टिकट बुकिंग होंगी इसीलिए यात्रियों को इसकी जानकारी होना जरूरी है ताकि उन्हें किसी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े.

नए नाम का महत्व

नए नाम किसी ना किसी खास वजह से रखे गए है. जायस सिटी, गुरु गोरखनाथ धाम, माँ कालिकन धाम स्टेशन के नाम ऐतिहासिक धार्मिक स्थानों के नाम पर रखा गया है.
इसके अलावा महाराजा बिजली पासी स्टेशन नाम स्थानीय वीर महापुरुषों को श्रद्धांजलि देने के आधार पर रखा गया है.
सबसे खास पुरानी दिल्ली स्टेशन का नाम भी बदल दिया गया है. इसका नया नाम महाराजा अग्रसेन के नाम पर रखा गया है. महाराजा अग्रसेन को समानता,न्याय व समाज सेवा के प्रतीक के रुप मे देखा जाता है.
अहमदनगर स्टेशन का नाम अहिल्यादेवी के नाम पर बदला गया है. इसे अहिल्यादेवी होल्कर की 300 वी जयंती पर उनकी याद मे रखा गया है.

यात्रियों के लिए ध्यान मे रखने वाली बाते :

यत्रियों को अब टिकट बुक करते या यात्रा के दौरान नए नामों का उपयोग करना जरूरी है. ऐसा न करने पर यात्रा मे दिक्कत आ सकती है. इसके अलावा रेलवे कर्मचारियों को भी इनका पता होना जरूरी है ताकि किसी प्रकार का भ्रम ना हों.

Also Read:अक्षर या ज्योति सिंह नहीं बल्कि इस लड़की को सच्चा प्यार करते हैं Pawan Singh, मानते हैं देवी, खुद बताई सच्चाई

Leave a Comment