Gold Price Today: त्योहारी सीजन के बीच सोने और चांदी के दामों में आज जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं की कीमतों में तेजी के चलते भारतीय बाजार में भी सोना-चांदी महंगा हो गया है। सर्राफा बाजार से मिली जानकारी के अनुसार, 24 कैरेट सोना आज ₹600 प्रति 10 ग्राम तक बढ़ गया है, जबकि चांदी में ₹1200 प्रति किलो की छलांग देखने को मिली है।
दिल्ली, मुंबई और पटना समेत कई शहरों में 24 कैरेट सोना ₹65,800 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव ₹60,400 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, चांदी के दाम ₹78,500 प्रति किलो के पार निकल गए हैं।
जानकारों का कहना है कि डॉलर इंडेक्स में कमजोरी और अंतरराष्ट्रीय बाजार में निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी के कारण सोने-चांदी की कीमतों में यह उछाल देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में भी कीमतों में और तेजी की संभावना जताई जा रही है।
निवेशकों के लिए सलाह (Gold Price Today)

विशेषज्ञों के अनुसार, मौजूदा समय लंबी अवधि के निवेश के लिए बेहतर मौका हो सकता है। हालांकि, अल्पकालिक निवेश करने वालों को कीमतों में संभावित उतार-चढ़ाव से सतर्क रहने की सलाह दी गई है।