Gold price hike: भारत मे फिलहाल त्योहारों का सीजन चल रहा है.जिसकी वजह से सोने व चांदी का भाव आसमान छू रहा है. क्योंकि धनतेरस और दीपावली जैसे त्योहारों पर सोना व चांदी खरीदना बेहद शुभ मना जाता है. जिसकी वजह से बाज़ार मे सोने व चांदी की मांग बढ़ रही है और इनके भाव लगातार बढ़ रहा है.
भारत ही नहीं बल्कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार मे भी सोने के भाव ने तूफान ला रखा है. सोने के भाव ने अंतर्राष्ट्रीय बाजार के अब तक के अभी रिकॉर्ड तोड़ दिए है.अंतर्राष्ट्रीय बाजार मे सोने की कीमत 4000 डॉलर परतो ओन्स के ऊपर हों गयी है.
भारत मे भी सोने के भाव ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है.बीते 10 दिन मे 7 दिन मे सोने के भाव ने लगभग(gold price hike)5000 रपये की बढ़ोतरी की है. आज 09 अक्टूबर की सुबह भारत मे 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 123940 रुपये से शुरुआत हुई. श्याम तक सोने के भाव मे और तेजी देखने को मिल सकती. आज सुबह 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव 113610 रुपये, 18 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 92960 रपये रहा. श्याम होते होते सोने के भाव और भी तेजी देखने को मिलेगी.
गिरावट के क्या है आसार (Gold price hike)
कुछ एक्सपर्ट का यह मानना है की सोने के भाव मे उछाल बढ़ती मांग के कारण हुई. अंतर्राष्ट्रीय बाजार मे भी सोने की मांग बढ़ी है. जिसका मतलब है की सोने की खरीददारी ज्यादा हों रही है. मांग कम होने पर भाव मे कमी देखने को मिल सकती है. अगर इसके बाद भी सोने के भाव में कोई कमी नहीं होती है तो आने वाले समय में सोने का भाव एक दायरे में ही रहेगा.