धनतेरस 2025 पर बस इतना सा उपाय कर लें, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, खुलेंगे धन के द्वार

Spread the love

धनतेरस 2025 : धनतेरस हिंदू धर्म का एक अत्यंत शुभ और मंगलमय पर्व माना जाता है। इस वर्ष धनतेरस 2025 का पर्व 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान धनवंतरी की विशेष पूजा करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है।

धनतेरस पर पारंपरिक रूप से सोना, चांदी, बर्तन या कोई शुभ वस्तु खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

धनतेरस 2025: धनतेरस पर करें यह आसान उपाय

1. पूजा से पहले अपने घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाएं।

2. घर के अंदर उत्तर दिशा में दीपक रखने से धन वृद्धि होती है।

3. पूजा के समय 11 कौड़ियों पर हल्दी का टीका लगाकर पूजा करें और तिजोरी में रखें।

4. ‘ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं महालक्ष्म्यै नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करें।

शुभ मुहूर्त:

पूजन समय: शाम 6:45 बजे से रात 8:15 बजे तक

अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:45 से दोपहर 12:30 तक

इस उपाय को पूरे श्रद्धा भाव से करने पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसती है और घर में धन-संपत्ति की वृद्धि होती है।

Also Read:Jaisalmer Bus Fire: जैसलमेर बस अग्निकांड में उजड़ गया पूरा परिवार, दिवाली की छुट्टी मनाने जा रहे हैं पति-पत्नी और तीन बच्चों की मौत1

Leave a Comment