Chandra Grahan 2025: चंद्र ग्रहण की घटना को सनातन धर्म में बेहद अशुभ माना जाता है। इस दौरान सूतक काल भी लगता है जिसे एक अशुभ घटना कहा जाता है और इस दौरान कुछ कार्यों को करने की मनाही होती है। 7 सितंबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत में भी मान्य है और भारत में सूतक काल भी लगेगा। इसी दिन से पंचक भी शुरू हो रहा है। चंद्र ग्रहण के साथ पंचक शनिवार के दिन से शुरू हो रहा है इसलिए इसे मृत्यु पंचक कहा गया है। इस दौरान आपको कुछ गलतियां करने से बचना चाहिए वरना आपके साथ अनहोनी हो सकती है।
मृत्यु पंचक का समय (Chandra Grahan 2025)
वैदिक पंचांग के अनुसार 6 सितंबर को सुबह 11:21 से पंचक शुरू हो जाएगा। यह लगभग 5 दिनों तक चलेगा जो की 10 सितंबर को शाम 4:03 पर समाप्त होगा। जब भी पंचक शनिवार को शुरू होता है तो इसे मृत्यु पंचक कहा जाता है।
6 सितंबर से 10 सितंबर तक मृत्यु पंचक रहेगा और इस दौरान 7 तारीख को चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है जो कि भारत में दिखाई देगा। चंद्र ग्रहण 7 सितंबर को रात 9:58 पर शुरू होगा जो की 1:26 तक रहेगा।
इस दौरान भूल कर भी ना करें यह काम ( Chandra grahan 2025)
- पंचक के दौरान आपको पूजा पाठ आदि नहीं करना चाहिए क्योंकि इसे अशुभ फल प्राप्त होता है।
- कोशिश करें कि पंचक के दौरान आप कहीं यात्रा नहीं करें।
- पंचक के दौरान अगर आप घर बनवा रहे हैं तो 5 दिनों तक छत नहीं डलवानी चाहिए और ना हीं चौखट लगानी चाहिए।
- इस दौरान किसी भी तरह की लकड़ी का सामान नहीं खरीदना चाहिए क्योंकि इसे अशुभ माना जाता है।
- मृत्यु पंचक को बेहद ही खराब घटना माना जाता है इसलिए इस दौरान आपको शादी विवाह जैसी चीज नहीं करना चाहिए इसके साथ ही आपको सगाई भी नहीं करना चाहिए और गृह प्रवेश भी नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से परिवार में क्लेश हो सकता है और परेशानियां बढ़ सकती है।
Also Read:5 लाख तक का पर्सनल लोन लेने के लिए कितना होना चाहिए CIBIL Score ? जानें
1 thought on “Chandra Grahan 2025: 7 सितंबर को मृत्यु पंचक में लगेगा चंद्रग्रहण, इन बातों का रखें विशेष ध्यान, वरना परिवार पर आ सकता है संकट”