
Pawan Singh: भोजपुरी इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर पवन सिंह अपनी सिंगिंग और एक्टिंग को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। पवन सिंह की कलाकारी लोगों को बेहद पसंद आती है। पवन सिंह ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। पवन सिंह की अभी तक दो शादी हो चुकी है।
पवन सिंह की पहली शादी उनके भाभी की बहन से हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो दोनों की शादी लव मैरिज हुई थी लेकिन शादी के 3 महीने के बाद ही पवन सिंह की पत्नी ने सुसाइड कर लिया था। वह अपने मुंबई वाले घर में ही फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी।
ज्योति सिंह से हुई दूसरी शादी (Pawan Singh)
पवन सिंह में दूसरी शादी ज्योति सिंह से की लेकिन पवन सिंह की दूसरी शादी भी चल नहीं पाई और दोनों की तलाक की खबरें भी सामने आ रही है।
अक्षरा सिंह से करते थे प्यार
पवन सिंह अक्षरा सिंह से बेइंतहा प्यार करते थे लेकिन अक्षरा सिंह से उनकी शादी नहीं हो पाई क्योंकि पवन सिंह अपनी मां की पसंद से ज्योति सिंह से शादी कर लिए। हालांकि अक्षरा सिंह ने बाद में पवन सिंह के ऊपर काफी ज्यादा इल्जाम लगाए।
पवन सिंह ने अब खुलकर की बात
पवन सिंह ने अपनी लव लाइफ को लेकर अब खुलकर बात की है और एक्टर ने कहा कि वह अपनी पहली पत्नी से बेइंतहा प्यार करते थे। वह उनके लिए आज भी देवी के समान है और गंगा की तरह पवित्र है। भले ही उनकी पहली पत्नी ने सुसाइड कर लिया था लेकिन आज भी पवन सिंह उनसे प्यार करते हैं और आज तक पवन सिंह को उनके जैसी कोई लड़की ही नहीं मिली।
पवन सिंह ने बताया कि ज्योति सिंह से उन्होंने अपनी मां की खुशी के लिए शादी की थी हालांकि अभी उन दोनों का तलाक होने वाला है। बीच में दोनों साथ भी आ गए थे लेकिन फिर से तालाक का केस चलने लगा है।