Bihar: दर्द से चीखती रही बहन लेकिन नहीं माना भाई… भाई ने बहन को दी मोहब्बत की ऐसी खौफनाक सजा जानकर काँप पर जाएगी रूह

Spread the love
Bihar
Bihar

Bihar: हमारे देश बेहद आगे बढ़ चुका है लेकिन आज भी हमारे देश में मोहब्बत को एक गुनाह माना जाता है। बिहार के पूर्णिया में मोहब्बत करने की सजा एक बहन को एक भाई ने ऐसी दी है जिसे जानकर लोगों का दिल दहल जा रहा है। यहां एक भाई ने अपनी सगी बहन की बेरहमी से हत्या कर दी और हत्या करने से पहले भाई ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दी।

पूर्णिया में भाई ने बहन की हत्या करने से पहले उसके पैरों के उंगलियों को हथौड़े से पूछ दिया और फिर उसे गोली मार दी। घर लड़की को तुरंत अस्पताल परिजन लेकर गए लेकिन वहां उसकी मौत हो गई।

पूर्णिया में खौफनाक घटना (Bihar)

यह घटना मधुबनी बाजार स्थित महावीर स्थान के पास घटी है। मृतिका छोटी कुमारी के नाम से जानी जाती है जो सुधीर केसरी की पुत्री है। मारने से पहले भाई ने शारीरिक रूप से लड़की को बेहद प्रताड़ित किया है। अपनी ही बहन का पर भाई ने भारी हथौड़े से कूच दिया है इसके बाद उसे गोली मारी है। भाई को शक था कि उसकी बहन का किसी के साथ अफेयर है यही वजह है कि वह अपनी बहन से चिड़ा रहता था।

स्थानीय सूत्रों की माने तो यह पूरी घटना सुंयोजित तरीके से की गई है और घर में पहले से ही हथियार छुपा कर रखा गया था। घर के भीतर ही लड़की को प्रताड़ित किया गया इसके बाद उसे गोली मार दी गई और अब भाई फरार हो गया है। घटना के बाद परिजनों पर आरोपी को बचाने का आरोप भी लग रहा है।

लड़की के पिता ने बताया कि उसकी बेटी घर के दरवाजे पर गिरी थी जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। यह इलाका भीड़भाड़ वाला है लेकिन किसी ने गोली चलने की घटना को नहीं देखा है इस मामले पर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। लड़की का सब पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद पूरे इलाके में काफी ख़ौफ़ देखने को मिल रहा है।

Also Read:मिडिल क्लास वालों के बजट में लांच हुआ 7 सीटर कार, फीचर्स है जबरदस्त,मात्र 80 हजार में ला सकते हैं अपने घर

1 thought on “Bihar: दर्द से चीखती रही बहन लेकिन नहीं माना भाई… भाई ने बहन को दी मोहब्बत की ऐसी खौफनाक सजा जानकर काँप पर जाएगी रूह”

Leave a Comment