
Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला रविवार, 28 सितंबर को खेला जाएगा, जिसमें भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। इस मुकाबले में भारत का पलड़ा भारी है, लेकिन टी20 क्रिकेट में किसी को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ लो-स्कोर डिफेंड किया है, जिससे मोमेंटम पाकिस्तान टीम के पास है।
तीसरी बार भिड़ेगी दोनों टीम (Asia Cup 2025)
एशिया कप 2025 में दोनों टीम तीसरी बार भिड़ने वाली है। एक बार लीग और एक बार सुपर-फोर राउंड में दोनों टीम खेल चुकी है और दोनों बार टीम इंडिया ने बाजी मारी थी। पहले मुकाबले में उसने 7 विकेट से जबकि दूसरे मुकाबले में 6 विकेट से जीत दर्ज की थी।
पाकिस्तान के कप्तान का संदेश
पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टीम इंडिया के लिए एक कड़ा संदेश भेजा है। उन्होंने कहा कि मुकाबले को लेकर उत्साहित हूं और हम जानते हैं कि हमें क्या करने की जरुरत है। हम किसी भी टीम को हरा सकते हैं और रविवार को भारत को भी हराने की पूरी कोशिश करेंगे।
आंकड़े
हेड टू हेड मुकाबलों की बात करें तो अब तक खेले गए 15 T20I मैच में से 12 में टीम इंडिया को जीत मिली है। एशिया कप के आंकड़े भी भारत के पक्ष में हैं। अब तक खेले गए 20 एशिया कप के मैचों में 12 में भारत को जीत मिली है, जबकि केवल 6 मुकाबला पाकिस्तान के नाम रहा है। 2 मुकाबला बिना किसी परिणाम के रहा है।
मुकाबले का महत्व
इस मुकाबले का महत्व दोनों टीमों के लिए बहुत अधिक है। भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमें इस मुकाबले को जीतने के लिए पूरी कोशिश करेंगी। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने बांग्लादेश के खिलाफ मैच विनिंग स्पेल डाली है, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा होगा।
1 thought on “Asia Cup 2025: फाइनल से पहले पाकिस्तानी टीम के कप्तान ने टीम इंडिया को दी बड़ी चेतावनी, मच गया हंगामा,जाने क्या है पूरा मामला”