Premanand Maharaj health update: प्रेमानंद महाराज की जब से तबीयत खराब है भक्त काफी परेशान है। प्रेमानंद महाराज ( Premanand Maharaj ji ki tabiyat) को लेकर भक्त लगातार दुआ कर रहे हैं और महाराज जी ( Premanand Maharaj jee) को एक बार फिर से केली कुंज आश्रम के बाहर देखने की आस लगाए बैठे हैं। प्रेमानंद महाराज ने 2 अक्टूबर को पदयात्रा बंद कर दी क्योंकि उनकी तबीयत बिगड़ गई थी।
केली कुंज आश्रम के द्वारा यह बयान जारी किया गया कि महाराज जी के स्वास्थ्य ठीक नहीं है यही वजह है कि अनिश्चितकाल ताकि यात्रा को स्थगित किया जाता है। महाराज जी एकांत में सीमित अनुयायियों से मुलाकात कर रहे हैं इसी बीच उनके डॉक्टर ने बड़ा बयान दिया है।
5 दिन तक चलेगा महाराज जी का डायलिसिस (Premanand Maharaj health update)
प्रेमानंद महाराज लंबे समय से पॉलीसिस्टिक किडनी डिजिज से पीड़ित है। उनका इलाज कर रहे हैं वरिष्ठ नेफ्रोलॉजिस्ट डॉक्टर आशीष शर्मा ने बताया कि पिछले कुछ हफ्तों से महाराज जी के तबीयत में काफी सुधार देखने को मिला है और एक सप्ताह से महाराज जी का डायलिसिस भी हो रहा है। अब महाराज जी का 5 दिन डायलिसिस और किया जाएगा। प्रेमानंद महाराज ने अपना बीमारी स्वीकार किया है और कहा कि यह तो मेरे जिंदगी का हिस्सा है।
Premanand Maharaj health update
डॉक्टर शर्मा ने बताया कि महाराज जी ने अपनी निवास पर ही एक हाई टेक्निकल डायलिसिस कक्ष बनवाया है जिसमें रो वॉटर सिस्टम और प्रशिक्षित टेक्नीशियन भी मौजूद है। वह इस गंभीर बीमारी के साथ बेहद संतुलित जीवन जी रहे हैं यही वजह है कि महाराज जी हमेशा मुस्कुराते रहते हैं।

डॉक्टर शर्मा ने कहा कि महाराज जी की बीमारी के साथ उनके कठोर दिनचर्या भी उनके स्वास्थ्य पर असर डालती है। महाराज जी रोजाना रात को 12:30 बजे उठकर स्नान करते हैं और पद यात्रा पर निकल जाते हैं इसके बाद भक्तों से भी मिलते हैं यही वजह है कि वह काफी थके रहते हैं लेकिन उनकी सकारात्मक सोच उन्हें इस बीमारी से लड़ने में मदद करती है।
Premanand Maharaj health update
महाराज जी भले ही बीमार है लेकिन वह अपने मुश्किलों से लड़ते हैं हालांकि महाराज जी का किडनी ट्रांसप्लांट हो जाए तो काफी अच्छा रहेगा। लेकिन प्रेमानंद महाराज किडनी ट्रांसप्लांट नहीं करना चाहते क्योंकि उन्होंने अपनी एक किडनी को राधा और दूसरे को कृष्ण नाम दिया है।महाराज जी का कहना है कि जब तक श्रीजी की इच्छा होगी तब तक वह जिंदगी जीते रहेंगे। जब भगवान बुलाएगी तब तो हम अच्छी किडनी के साथ भी चले जाएंगे। आपको बता दे साल 2006 से ही महाराज जी को यह बीमारी है।
Nice