Darjeeling Bridge Collapse: भारी बारिश से टुटा दार्जलिंग का दुडिया bridge, 14 लोगो की मौत

Spread the love

Darjeeling Bridge Collapse: दार्जिलिंग के मिरिक इलाके में लगातार बारिश ने तबाही मचा दी है। दुडिया आयरन ब्रिज के टूटने से 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जिसमें एक ही परिवार के तीन सदस्य शामिल हैं। सड़कों पर भूस्खलन, पेड़ों के गिरने और जलभराव ने हालात और बिगाड़ दिए हैं। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रशासन राहत कार्य में जुटा है, लेकिन चुनौतियां गंभीर हैं। मिरिक की शांत वादियां आज सिसक रही हैं।

5 अक्टूबर को भारी बारिश के कारण दार्जिलिंग दुडिया bridge (Darjeeling Bridge Collapse ) अचानक से टूट गया. जिसमें 6 लोगों की दर्दनाक मौत हुई है. सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंचा और आवागमन को रोक दिया. घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. बंगाल में बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है. जिसके चलते 14 लोगों की मौत हुई है. बदलते मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है.

PM नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर जताया दुख  (Darjeeling Bridge Collapse)

दार्जिलिंग के दुडिया ब्रिज के टूटने की घटना में घायल हुए और मृतको के प्रति प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने दुख जताया. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि”दार्जिलिंग में एक पुल दुर्घटना में हुई जान-माल की हानि से अत्यंत दुःखी हूँ। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।

भारी बारिश और भूस्खलन के मद्देनजर दार्जिलिंग और आसपास के इलाकों में स्थिति पर कड़ी नज़र रखी जा रही है। हम प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

Darjeeling Bridge Collapse

दार्जिलिंग और सिलीगुड़ी के बीच आवागमन बंद:
Drjling के दुडिया bridge टूटने के बाद दार्जिलिंग सिलीगुड़ी के बीच आवागमन का रास्ता रास्ता बंद हो गया. दार्जिलिंग से सिलीगुड़ी जाने के रास्ते मे हु दुडिया bridge पड़ता है. Bridge के टूटने के बाद रास्ता बंद हो गया है.

घटना में एक ही परिवार के 03 सदस्यों की मौत:
दार्जिलिंग के दुडिया आईरन ब्रिज टूटने की घटना में 6 लोगों की मौके पर मौत हुई थी. जिसमें एक ही परिवार के तीन सदस्य शामिल थे. जिसमे दो पुरुषों तथा एक महिला को अपनी जान गंवानी पड़ी. यह सूचना मिलते हैं परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिवार वालों को कहना है कि इस घटना ने एक ही दिन में उनकी पूरी जिंदगी की रौनक को खत्म कर दिया है. परिवार वालों ने इस घटना को दोषी सरकार को ठहराया है.

बंगाल मे बिगड़ रहे है हालत (Darjeeling Bridge Collapse)

बंगाल में हो रही बेमोसम की भारी बारिश से अब तक 14 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है. भारी बारिश के कारण आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. लोग घरों में पानी घुस गया है तथा आमजन को काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है.

Also Read:Indian Cricket Team: भारतीय क्रिकेट फैंस का इंतजार खत्म, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज़ में दिखेंगे रोहित और विराट

Leave a Comment