
Relationship Tips: मोहब्बत खूबसूरत एहसास है लेकिन आज के समय में लोग मोहब्बत के नाम पर धोखा करने लगे हैं। अभी कुछ समय पहले यह खबर आई की एक लड़के ने अपनी प्रेमिका की इसलिए हत्या कर दी क्योंकि उसकी प्रेमिका उससे शादी करने का दबाव बना रही थी।
राजस्थान से भी एक मामला सामने आया जहां एक लड़के ने अपनी प्रेमिका के इसलिए हत्या कर दी क्योंकि उनकी प्रेमिका उससे काफी ज्यादा प्यार करती थी और उससे शादी करना चाहती थी। ज्यादातर मामलों में देखा जाता है कि लड़कों का मन लड़कियों से चंद सालों बाद भर जाता है।
इमोशनल होती है लड़कियां (Relationship Tips)
लड़कियां काफी ज्यादा इमोशनल होती है जिसका फायदा लड़के उठाते हैं और इस्तेमाल करने के बाद लड़कियों को छोड़ जाते हैं। अभी कुछ समय पहले एक लड़की ने इसलिए सुसाइड कर लिया क्योंकि उसके बॉयफ्रेंड ने उसे कई दिनों से ब्लॉक करके रखा था और लड़की के लाख कहने के बाद भी लड़के ने उसे अनब्लॉक नहीं किया जिसके बाद लड़की ने केवल तार से फांसी लगा लिया।
लड़कियां इमोशनल होती है और वह कोई भी रिश्ता सच्चे दिल से निभाती है लेकिन ज्यादातर मामलों में लड़के लड़कियों के इमोशंस के साथ खेलते हैं और टाइम पास करने के बाद उन्हें मरने के लिए छोड़ जाते हैं।
अनमोल है जिंदगी
हमें यह बात समझना होगा कि जिंदगी बहुत ही अनमोल है और हमें उन लोगों के लिए अपनी जिंदगी जीनी चाहिए जो हमसे सच में प्यार करते हैं। किसी के टाइम पास के चक्कर में अपनी जिंदगी से हाथ धोना बहुत ही गलत है। जीवन में कोई भी मुश्किल इतना बड़ा नहीं होता कि हम उसे निकाल ना पाए।
अगर कोई लड़का आपको वैल्यू नहीं दे रहा है तो आप उसके जिंदगी से चले जाएं। किसी के लिए जान देने से बार-बार रोने से आप उसे लड़के को अपनी जिंदगी में वापस नहीं ला सकते क्योंकि लड़का पूरी तरह से कंफर्म होता है कि वह आपके साथ टाइम पास कर रहा है उसे वापस नहीं आना।
अपने वैल्यू को समझे
ज्यादातर मामलों में लड़कियां अपने वैल्यू को ना समझ कर अपने लोएस्ट फेज तक गिर जाती है और लड़के के सामने गिड़गिड़ाती है कि उसे छोड़कर ना जाए। कई मामलों में तो लड़कियां सो सो कॉल करती हैं और लड़के से रिक्वेस्ट करती है कि उसकी जिंदगी में वापस आ जाओ। ऐसे में आपको समझना होगा कि क्या सच में वह बंदा आपसे प्यार करता है जो आपको इतनी बुरी तरह से मेंटली टॉर्चर कर रहा है आपको रोने पर मजबूर कर रहा है।
1 thought on “Relationship Tips: कहीं प्यार के नाम पर आपका इस्तेमाल तो नहीं कर रहा आपका बॉयफ्रेंड? इस तरह करें पहचान”