Abhishek sharma ने शाहीन शाह अफरीदी को किया लंगड़ा, india ने एकतरफा जीता मैच, पाकिस्तानियों का टुटा घमंड

Spread the love
Abhishek sharma
Abhishek sharma

Abhishek sharma : विवादों में चल रहा भारत-पाकिस्तान का एशिया कप का 6वॉ मैच भारत ने बड़ी आसानी से जीत लिया. पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव रहा उसी के चलते भारत के कुछ लोगो का ये मानना था की पाकिस्तान के साथ कोई भी मैच नही होना चाहिए जबकि कुछ का मानना था की यह एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर का टूर्नामेंट है. जिसमे एक साथ 08 देश भाग ले रहे है. ऐसे मे इंडिया पाकिस्तान का ये मैच होना चाहिये. भारत को अपनी इंटरनेशनल कमिटमेंट को पूरा करना चाइये और एक बार फिर पाकिस्तान को उसकी औकात दिखानी चाहिए.

बाहरहाल चल रहे सभी विवादों के बीच ये मैच हुआ और सूर्यकुमार यादव की कप्तानी मे मैदान मे उतरी भारतीय टीम ने पाकिस्तान को बड़ी ही आसानी से हरा कर इस मैच को अपने नाम कर लिया. पहलगाम अटैक और उसके बाद भारत का ऑपरेशन सिन्दूर के बाद भारत पाकिस्तान का पहली बार आमने सामने थे.जो सिर्फ एक मैच नहीं बल्कि भारत के लोगो के लिए पाकिस्तान एक बार फिर से उनकी औकात याद दिलाने का मौका था. जिसमे भारतीय टीम ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन के बल पर मैच जीतकर किसी भी भारतीय को निराश नहीं होने दिया.

भारतीय गेन्दबाजी के सामने घुटने टेके (Abhishek sharma)

टॉस जीतकार बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान टीम भारतीय गेंदबाजी के आक्रमण के आसामने निर्धारित 20 ओवर मे महज 9 विकेट खोकर 127 रन ही बना सकी. भारत की ओर से कुलदीप यादव ने 04 ओवर मे महज 18 रन देकर 03 विकेट लेकर पाकिस्तान टीम की कमर तोड़ दी. इसके अलावा जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल ने 2-2 और हार्दिक पंड्या ने एक विकेट लिया. पाकिस्तान का कोई भी प्लेयर भारतीय गेन्दबाजो को परेशानी मे नहीं डाल सका. हालाकि साहिन अफरीदी ने मात्र 16 बॉल मे 33 रन बनाकर पाकिस्तान को 120 रन से पार कर दिया.

भारत ने की धुआँधार शुरुआत..

127 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने बड़ी ही आसानी से 15.5 ओवर मे ही लक्ष्य को हासिल करके asia cup मे लगातार दूसरी जीत दर्ज की. पारी की शुरुआत करने उतरे अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने भारत को एक अच्छी शुरुआत दी और बाद मे कप्तान सूर्यकुमार यादव की 47 रन की पारी की बदौलत महज 03 विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया. जिसमे अभिषेक शर्मा 31(13), शुभमन गिल 10(7), सूर्यकुमार यादव 47(37), तिलक वर्मा 31(31) और शिवम दुब्बे 10(7) रन बनाये. भारतीय बलेबाजों ने पाकिस्तान के किसी भी बोलर को हावी नहीं होने दिया. पाकिस्तान की ओर से सैम अयूब ने 03 विकेट लिए. इसके अलावा कोई भी गेंदबाज विकेट लेने मे सफल नहीं हों पाया.

Abhishek sharma
Abhishek sharma

साहिन को किया लंगड़ा..

16 बॉल मे 33 रन बनाकर साहिन जब गेन्दबाजी करने उतरे तो ऐसा लगा जैसे अभिषेक शर्मा उनसे इस बात का बदला ले रहे है. अभिषेक शर्मा ने साहिन को पहले ओवर मे ही एक चौका और फिर एक छक्का लगाकर पहले ओवर मे 12 रन कूट डाले. इसके बाद पारी का दूसरा ओवर डाल रहे साहिन को अभिषेक शर्मा ने जमाकर धोया. इस ओवर मे भी एक गगनचूम्बी छका लगाकर साहिन के हौसले को चकनाचूर कर दिया. इस ओवर मे भी एक छक्के और चौके की बदौलत 11 रन कूट डाले. जिसके बाद साहिन का घमंड कुछ ऐसे टुटा की वो पुरे मैच दोबारा गेन्दबाजी करने नहीं आये. वो बॉउंड्रीलाइन पर जाकर खडे हों गए. अभिषेक शर्मा ने महज 12 गेंदों मे 31 रन बनाये जिसमे से 09 बॉल साहिन अफरीदी की ही खेली.

Also Read: Shardiya Navratri 2025: बेहद खास है इस साल का दुर्गा पूजा, ये वास्तु उपाय करने से चमक जाएगी किस्मत

 

1 thought on “Abhishek sharma ने शाहीन शाह अफरीदी को किया लंगड़ा, india ने एकतरफा जीता मैच, पाकिस्तानियों का टुटा घमंड”

Leave a Comment