
Sahara Refund: अगर आपका पैसा सहारा इंडिया में फंसा हुआ है तो आपके लिए यह खबर बेहद अच्छी है। सुप्रीम कोर्ट ने सेबी सहारा खाते में अतिरिक्त 5000 करोड रुपए जमा करने का आदेश जारी किया है ताकि लोगों को रिफंड दिया जा सके। देश के करोड़ों लोगों का पैसा सहारा इंडिया में फंसा हुआ है जिसकी वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बढ़ा दी गई है लास्ट डेट (Sahara Refund)
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार के द्वारा दायर किए गए उसे आवेदन को मंजूरी दी है जिसमें सहारा इंडिया में फंसे हुए पैसे को वापस किया जा सके। सुप्रीम कोर्ट ने दिसंबर 2023 को जारी 5000 करोड रुपए के डिस्ट्रीब्यूशन के लिए लास्ट डेट को आगे बढ़ाकर दिसंबर 2026 कर दिया है।
सुप्रीम कोर्ट ने अगस्त 2012 में सहारा इंडिया रियल एस्टेट कॉरपोरेशन लिमिटेड और सहारा हाउसिंग इंडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड को आदेश दिया था कि वह निवेशकों का पैसा वापस करे। इसके लिए सेबी-सहारा एस्क्रो अकाउंट बनाया गया था। इसी खाते से जमाकर्ताओं को उनका पैसा वापस किया जा रहा है।
सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा
सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया कि सेबी-सहारा रिफंड खाते से 5000 करोड़ रुपये की रकम सहकारी समितियों के केंद्रीय पंजीयक को ट्रांसफर की जाए। पंजीयक जांच-पड़ताल के बाद वास्तविक जमाकर्ताओं को रिफंड की रकम डिस्ट्रीब्यूट करेगा। कोर्ट ने कहा कि रकम का ट्रांजेक्शन पूर्व जज आर सुभाष रेड्डी की देखरेख में एक हफ्ते में किया जाए।
1 thought on “Sahara Refund: सहारा इंडिया के जमाकर्ताओ के लिए सामने आई बड़ी खुशखबरी, सबको वापस मिलेगा पैसा, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया फैसला”