
Nepal protest : नेपाल में सोशल मीडिया बैंक के खिलाफ भड़की आग आज पूरे देश में अराजकता में बदल गई है। प्रदर्शनकारियों ने संसद राष्ट्रपति भवन और सिंह दरबार जैसी ऐतिहासिक इमारत को भी जला दिया है। पूर्व प्रधानमंत्री और मंत्रियों के घरों पर हमला हुआ है वहीं बैंक और होटल में लूटपाट मच गई है साथ ही जेल से हजारों कैदी फरार हो गए हैं। अभी तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ो लोग घायल है।
बिगड़ते हालात को देखते हुए केपी शर्मा ने इस्तीफा दे दिया है वहीं कई मंत्री ने भी इस्तीफा दे दिया है। बिगड़ते हालात को देखते हुए नेपाल में सेना ने पूरे देश की कमान संभाली है और पूरे देश में सी को तैनात किया गया है।
नेपाल की हालत पर भारत की नजर (Nepal protest)
पड़ोसी देश नेपाल के हालात पर भारत भी नजर बनाए हुए हैं। भारत ने अपने यात्रियों को अनावश्यक नेपाल यात्रा से रोका है। दूरसंचार विभाग के द्वारा आपातकालीन नंबर भी दिया गया है वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की है। प्रधानमंत्री ने कहा है कि नेपाल में शांति बेहद जरूरी है। काठमांडू एयरपोर्ट बंद हो चुका है जिसकी वजह से भारत आने जाने वाले सभी उड़ान को रद्द कर दिया गया है वहीं यूपी और बिहार की सीमा पर भी अलर्ट जारी किया गया है।
पश्चिम बंगाल की राज्यपाल व आनंद बस ने कहा कि मैं सीमा सुरक्षा बल से बातचीत करूंगा और सीमा का जायजा लूंगा वहीं बंगाल के जो भी सीमा नेपाल से सेट हैं वहां बीएसएफ ने कमान संभाल के रखी है।
SSB ने पांच नेपाली कैदियों को पकड़ा
एक अधिकारी ने बताया कि शस्त्र सीमा बल ने नेपाल से भागे पांच कैदियों को पकड़ लिया है जो भारत में घुसने की कोशिश कर रहे थे। भारत नेपाल की सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बिहार और यूपी में सबसे ज्यादा खतरा है इसलिए अप और बिहार के बॉर्डर पर काफी ज्यादा अगस्त बढ़ाई गई है। भारत के जो भी लोग नेपाल में फंसे हैं उन्हें वापस भारत लाने की कोशिश सरकार के द्वारा किया जा रहा है। यूपी के सीमाओं पर हाई अलर्ट जारी किया गया है।
1 thought on “Nepal protest: नेपाल से सटे भारत के जिलों में हाई अलर्ट, यूपी बिहार के इन जिलों में सुरक्षा टाइट, देखें अपडेट”