Patna Metro: चंद सेकंड में लंबी दूरी होनी तय, सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 तक चलेगी पटना मेट्रो, किराया होगा मात्र इतना

Spread the love
Patna Metro
Patna Metro

Patna Metro: बिहार के लोग लंबे समय से मेट्रो का इंतजार कर रहे थे और अब मेट्रो का इंतजार खत्म हो गया है क्योंकि बिहार को मेट्रो की सौगात मिल चुकी है। राजधानी पटना में मेट्रो का ट्रायल रन पूरा किया जा चुका है और जल्द ही राजधानी में मेट्रो दौड़ने लगेगी।

सुबह 8:00 से रात 10:00 बजे तक मिलेगी मेट्रो (Patna Metro)

सामने जानकारी के अनुसार मेट्रो का संचालन सुबह 8:00 से लेकर रात को 10:00 तक किया जाएगा। मेट्रो का संचालन किया जाने से अब कम खर्चे में पटना के लोग लंबी दूरी आसानी से तय कर पाएंगे।

किराया भी नहीं होगा अधिक

पटना मेट्रो का किराया फिलहाल बेहद किफायती रखा गया है। न्यूनतम किराया ₹15 और अधिकतम किराया ₹30 रखा गया है और उम्मीद की जा रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बहु प्रशिक्षित प्रोजेक्ट का उद्घाटन जल्द ही करेंगे।

मंगलवार को मेट्रो का एलिवेटेड कॉरिडोर पर ट्रायल किया गया और इस दौरान आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय के बड़े अधिकारियों ने निरीक्षण लिखिए। फिलहाल तीन स्टेशन आईएसबीटी, जीरो माइल और भूतनाथ पूरी तरह से मेट्रो के संचालन के लिए तैयार है।

दुर्गा पूजा तक हो सकता है मेट्रो का उद्घाटन

जानकारी के अनुसार पटना मेट्रो का उद्घाटन दुर्गा पूजा के समय किया जा सकता है। संभावना जताई जा रही है कि उद्घाटन कार्यक्रम नवरात्रि में ही होगा और इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद आकर इसका उद्घाटन करेंगे। राजधानी पटना को बेहतर कनेक्टिविटी और ट्रैफिक व्यवस्था देने के लिए मेट्रो का संचालन किया जा रहा है।

मेट्रो सेवा रोजाना सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 तक चलेगी यानी कि यात्रियों को 14 घंटे तक लगातार मेट्रो की सुविधा मिलने वाली है और एक फेर पूरा करने में 20 मिनट का समय लगेगा। अगर कोई यात्री सुबह 8:00 बजे भूतनाथ से जीरो माइल के लिए जाता है तो उसे रूट पर 8:20 बजे मेट्रो उपलब्ध रहेगी। आपको बता दे की मेट्रो का संचालन कामकाजी लोगों के लिए फायदेमंद साबित होगा। इससे लंबी दूरी की यात्रा कम समय में तय किया जा सकता है।

Also Read:25000 है सैलरी फिर भी अपना घर खरीदने का सपना कर सकते हैं पूरा, बस इन बातों का रखना होगा ध्यान

Leave a Comment