
Surya Grahan: अभी कुछ दिन पहले ही चंद्र ग्रहण लगा था जिसे भारत में भी असर देखने को मिला था। सितंबर के महीने में ही सूर्य ग्रहण लगने वाला है। सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को लगेगा। जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच से गुजरता है तो सूर्य ग्रहण लगता है। धर्म शास्त्रों के अनुसार इसे बेहद ही अशोक घटना माना जाता है। आमतौर पर सूर्य ग्रहण तीन प्रकार के होते हैं पूर्ण सूर्य ग्रहण आंशिक सूर्य ग्रहण और वलयाकर सूर्य ग्रहण। पूर्ण सूर्य ग्रहण के दौरान चंद्रमा और पृथ्वी के बीच में सूर्य एक सीधी रेखा में आ जाता है वही आंशिक सूर्य ग्रहण में पृथ्वी के ऊपर ग्रहण का कुछ हिस्सा ही पड़ता है।
21 सितंबर को लगने वाला है सूर्य ग्रहण (Surya Grahan)
21 सितंबर को सूर्य ग्रहण लगने वाला है। भारतीय समय के अनुसार यह ग्रहण 21 सितंबर को रात 11:22 सितंबर को सुबह 3:24 तक रहेगा। लेकिन भारत में इस सूर्य ग्रहण का कोई भी प्रभाव देखने को नहीं मिलेगा यह सूर्य ग्रहण मुख्य रूप से न्यूजीलैंड ऑस्ट्रेलिया के कुछ हिस्से और अंटार्कटिका में दिखाई देगा। भारत में सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा इसलिए आपको परेशान होने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है।
सूर्य ग्रहण का क्या पड़ता है प्रभाव
धर्म शास्त्रों में सूर्य ग्रहण को बेहद ही अशुभ घटना माना जाता है और सूर्य ग्रहण में तो 12 घंटे पहले ही सूतक दोष लग जाता है। जब तक ग्रहण खत्म नहीं होता तब तक सूतक दोस्त लगा रहता है लेकिन भारत में तो यह सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा इसलिए भारत में सूतक दोष भी नहीं लगेगा।
👍