DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली से पहले मोदी सरकार के द्वारा बड़ा तोहफा दिया जाएगा। केंद्रीय कर्मचारियों ( Central employees ) की सैलरी में इस बार 3% की बढ़ोतरी हो सकती है जो की जुलाई से लागू मानी जाएगी। हालांकि सरकार ( central government employee ) ने अभी तक इसका औपचारिक ऐलान नहीं किया है लेकिन मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस बार सरकार 3% की बढ़ोतरी कर सकती है।
सूत्रों की माने तो केंद्र सरकार के द्वारा दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को यह तोहफा दिया जाएगा जिसका सीधा लाभ देश के 1.2 करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनधारियों को मिलने वाला है। अक्टूबर के पहले हफ्ते में इसका ऐलान होने वाला है।
अभी कितना मिल रहा है भत्ता (DA Hike)
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सरकार ने इस बार घोषणा करने का समय दिवाली को रखा है। आपको बता दे कि कर्मचारियों और पेंशन भोगियों को त्योहारी मौसम में अतिरिक्त राहत मिल सके इसलिए सरकार ने दिवाली के समय ही महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। केंद्रीय कर्मचारियों को अभी 55% का महंगाई भत्ता मिल रहा है लेकिन 3% का महंगाई भत्ता बढ़ोतरी होने से महंगाई भत्ता 58% हो जाएगा। केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनधारियों को 3 महीने का महंगाई भत्ता जो बकाया है वह भी दिवाली के समय ही मिलेगा जिससे उनकी सैलरी बढ़कर आएगी।
जनवरी में लागू होगा आठवां पे कमिशन
केंद्रीय कर्मचारी बेसब्री से आठवें वेतन (8th Pay Commission ) आयोग का इंतजार कर रहे हैं और उम्मीद है कि जनवरी 2026 में आठवें वेतन आयोग की घोषणा हो सकती है। आठवें वेतन आयोग की घोषणा होने के बाद केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में जबरदस्त उछाल देखने को मिलेगा।आपको बता दे कि केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन आयोग में बढ़ोतरी की सिफारिश कई आयोग के द्वारा की जा रही है और उम्मीद है कि सरकार कभी भी वेतन आयोग लागू करें लेकिन उसे जनवरी 2026 से ही लागू माना जाएगा।
1 thought on “DA Hike: आ गई बड़ी खुशखबरी! दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा तोहफा, सैलरी में होगी बढ़ोतरी”