क्या बिहार इलेक्शन में बीजेपी कर पाएगी कमाल या गद्दी RJD कर लेगी अपने नाम? जानिए क्या चाहती है Bihar की जनता

Spread the love

Bihar: बिहार चुनाव होने वाले हैं जिसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। एक तरफ आरजेडी के साथ मिलकर कांग्रेस लगातार प्रचार प्रसार कर रही है वहीं दूसरी तरफ बीजेपी और जनता दल यूनाइटेड भी चुनाव प्रचार में लगी है।

कुछ दिनों पहले तक राजद और कांग्रेस में काफी तालमेल देखने को मिल रहा था लेकिन कांग्रेस ने बिहार बीड़ी वाला बयान देकर अपने पैर पर ही कुल्हाड़ी मार ली और अब तेजस्वी यादव भी कांग्रेस के खिलाफ बोलने लगे हैं।

एक तरफ जहां राजद कांग्रेस पर हमलावर है वहीं दूसरी तरफ बीजेपी और जनता दल यूनाइटेड ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा है।

मोदी की मां पर कमेंट कर बुरी तरह से फंसा विपक्ष (Bihar)

कुछ दिन पहले ही कांग्रेस के एक कार्यकर्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के ऊपर अभद्र टिप्पणी की थी। इसको लेकर बिहार में बंदी भी की गई थी और जनता दल यूनाइटेड के साथ भाजपा के नेता भी इसका विरोध कर रहे थे।

प्रधानमंत्री की मां के ऊपर की गई अभद्र टिप्पणी की वजह से बिहार की महिलाओं में भी गुस्सा देखने को मिल रहा है। बिहार की महिलाओं ने साफ कर दिया है की किसी भी महिला का अपमान बिहार नहीं सहेगा।

 गुस्से में बिहार की महिलाएं (Bihar News)

बंदी के बाद भी सड़क पर पोस्टर लेकर बिहार की महिलाओं ने प्रदर्शन किया। कई महिलाओं के हाथ में पोस्टर दिखा जिसमें लिखा था ‘मैं भी माँ ‘।

एक तरफ जहां बीजेपी सपोर्टर बीजेपी को जिताने में लगे हैं वहीं दूसरी तरफ आरजेडी और कांग्रेस का सपोर्ट भी लोग कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बिहार में आकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। अब देखना होगा कि इस बार बिहार का सत्ता किसके हाथ में जाता है। कुछ लोगों का मानना है कि इस बार कोई नया चेहरा आना चाहिए वही प्रशांत किशोर भी बिहार इलेक्शन में काफी सक्रिय हो चुके हैं।

Also Read:Chandra Grahan 2025: 7 सितंबर को मृत्यु पंचक में लगेगा चंद्रग्रहण, इन बातों का रखें विशेष ध्यान, वरना परिवार पर आ सकता है संकट

Leave a Comment