Gold-Silver Rate: देशभर में कीमती धातुओं के दाम में आज एक बार फिर से जोरदार तेजी देखने को मिली है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूत रुझान और घरेलू मांग में बढ़ोतरी के चलते सोने और चांदी की कीमतों में भारी उछाल दर्ज की गई।
गुरुवार को चांदी की कीमत में लगभग ₹2,000 प्रति किलोग्राम की तेजी आई और दर ₹1,84,000 प्रति किलो के पार पहुंच गई। वहीं चेन्नई में चांदी की कीमत ₹2,00,000 प्रति किलोग्राम से ऊपर निकल गई, जो अब तक का एक बड़ा रिकॉर्ड माना जा रहा है।
सोने की बात करें तो 10 ग्राम सोने की कीमत ₹1,13,100 तक पहुंच चुकी है। पिछले कुछ महीनों में सोने की कीमतों में लगभग 43% तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा चुकी है। त्योहारी सीजन और निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी के कारण सोने के रेट में और उछाल देखने को मिल सकता है।
Gold-Silver Rate

विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आर्थिक अनिश्चितता के कारण लोग सोने-चांदी में निवेश को सुरक्षित विकल्प मान रहे हैं। इसके अलावा, घरेलू बाजार में बढ़ी हुई मांग ने भी दामों को ऊपर धकेला है।
त्योहारी सीजन में अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह समय सावधानी से निवेश करने का है क्योंकि आने वाले दिनों में रेट में और तेजी देखने को मिल सकती है।
1 thought on “Gold-Silver Rate: दिवाली धनतेरस से पहले आसमान पर पहुंच सोने का रेट, सोने-चांदी के भाव में जबरदस्त उछाल, चांदी ₹2 लाख के पार”