Jaisalmer Bus Fire: जैसलमेर बस अग्निकांड में उजड़ गया पूरा परिवार, दिवाली की छुट्टी मनाने जा रहे हैं पति-पत्नी और तीन बच्चों की मौत1

Spread the love

Jaisalmer Bus Fire: जैसलमेर में मंगलवार रात एक भीषण हादसे ने त्योहार की खुशियों को मातम में बदल दिया। जो परिवार दिवाली की छुट्टी में अपने घर लौट रहे थे, वे अब कभी वापस नहीं आएंगे। स्लीपर बस में लगी आग से एक ही परिवार के पांच सदस्यों सहित 21 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इसके अलावा 14 लोग बुरी तरह झुलस गए हैं, जिनमें 4 की हालत नाजुक बताई जा रही है।

कुछ ही मिनटों में सब कुछ जलकर राख (Jaisalmer Bus Fire)

मंगलवार देर शाम जैसलमेर-जोधपुर हाइवे पर वार म्यूजियम के पास चलती स्लीपर बस में अचानक आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि यात्रियों को बाहर निकलने का मौका भी नहीं मिल सका। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ ही मिनटों में पूरी बस आग की लपटों में घिर गई। मौके पर ही 19 यात्रियों की मौत हो गई।

घायलों में 79 वर्षीय हुसैन खां की रास्ते में और 10 वर्षीय मासूम युनुस की बुधवार सुबह महात्मा गांधी अस्पताल, जोधपुर में मौत हो गई। इस तरह हादसे में अब तक कुल 21 लोगों की जान जा चुकी है।

पहचान में लग रही है मुश्किल, डीएनए से होगी शिनाख्त (Jaisalmer Bus Fire)

आग इतनी भयावह थी कि अधिकांश शव जलकर पूरी तरह झुलस गए। अब तक सिर्फ दो शवों की ही पहचान हो पाई है। बाकी 19 शवों की पहचान डीएनए जांच के माध्यम से की जा रही है। इसके लिए परिजनों के सैंपल लिए जा रहे हैं और देर शाम तक पहचान पूरी होने की संभावना जताई गई है।

jaisalmer bus fire
jaisalmer bus fire

14 लोग घायल, 4 की हालत गंभीर

इस दर्दनाक हादसे में 14 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका जोधपुर में इलाज चल रहा है। इनमें से 4 मरीजों की हालत नाजुक बताई जा रही है और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। घायलों में महिपाल सिंह, ओमाराम, मनोज भाटिया, इकबाला, फिरोज, भागा बाई, पीर मोहम्मद, जीरराज, इमिमाता, विशाशा, आशीष, रफीक, लक्ष्मण और उबेदुला शामिल हैं।

दिवाली से पहले मातम में डूबे घर (Jaisalmer Bus Fire)

इस हादसे ने कई परिवारों की दिवाली की खुशियां छीन लीं। जिन घरों में दीये जलने थे, वहां अब मातम पसरा है। कई गांवों में एक साथ कई शवों की खबर पहुंचते ही कोहराम मच गया। अस्पताल में परिजन बिलखते नजर आए। स्थानीय प्रशासन और पुलिस राहत व बचाव कार्य में जुटी हुई है।

Also Read:Viral News: यहां अपनी सगी बेटी से ब्याह करता है पिता, फिर उसके साथ सुहागरात मना पैदा करता है बच्चे, हैरान कर देगी यहां की सच्चाई1

1 thought on “Jaisalmer Bus Fire: जैसलमेर बस अग्निकांड में उजड़ गया पूरा परिवार, दिवाली की छुट्टी मनाने जा रहे हैं पति-पत्नी और तीन बच्चों की मौत1”

Leave a Comment